बिना ड्राइवर के इंजन पटरी से उतरा, जमालपुर में बड़ा रेल हादसा टला…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार में एक और रेल हादसा हुआ है, इस बार मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) क्रॉसिंग के पास। जानकारी के अनुसार, एक रेल इंजन के तीन पहिए रेलवे ट्रैक से उतर गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दुर्घटना के कारण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंजन को खड़ा करने के बाद शंटिंग मैन और लोको पायलट वहां से चले गए थे। कुछ समय बाद इंजन अपने आप करीब 50 मीटर आगे बढ़ गया और आरआरआई के पास पहुंचकर उसके तीन पहिए पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग और कैरेज विभाग के कर्मचारी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे और हाथों में जैक और अन्य उपकरण लेकर पटरी से उतरे पहियों को पुनः पटरी पर चढ़ाने के प्रयास में जुट गए।इस घटना के बाद किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर तीन नंबर लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि, एक और दो नंबर लाइन से अप-डाउन मार्ग की ट्रेनें चलती रहीं। डाउन मार्ग में दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल और अप लाइन में साहिबगंज से दानापुर जा रही इंटरसिटी आधे घंटे तक प्रभावित हुईं। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जबकि, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के पीडब्ल्यूआई और सेक्शन इंजीनियर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मालदा रेल मंडल की ओर से इस घटना की जांच का आदेश भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार 8 नवंबर की शाम जमालपुर स्टेशन के लाइन संख्या तीन पर एक इलेक्ट्रिक इंजन नंबर 30029 खड़ा किया गया था। वहीं, यार्ड में स्थित होने के बावजूद घटना के लगभग दो घंटे बाद भी राहत और बचाव वाहन (एआरटी) मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इंजन के पटरी से उतरने के बावजूद ट्रेनों के परिचालन पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। केवल तीन नंबर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, जबकि बाकी लाइनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article