चाकू का भय दिखाकर,दिन दहाड़े सीमेंट व्यवसायी के घर नकदी समेत 15 लाख की लूट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार थाना क्षेत्र चौखंडी पर मोहल्ला में दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाश ने सीमेंट व्यवसाय के घर चाकू का भय दिखाकर नकदी जेवरात समेत करीब 15 लाख के सामान को लूट लिया । बिहार थाना को सूचना दिए जाने के करीब 1 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची । इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। व्यवसायी के पुत्र मौसम अग्रवाल ने बताया कि उसकी मां और चाचा का ऑपरेशन सूरत में ऑपरेशन होना है पिता और भाई उनके साथ सूरत गए हुए हैं । वह बच्चों को स्कूल से लाने के लिए कमरुद्दीनगंज गए हुए थे ।

घर में सिर्फ अकेली संतोष अग्रवाल की बड़ी बहू भाभी श्रेया अग्रवाल थी । इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम दिया।पीड़िता श्रेया अग्रवाल ने बताया कि देवर बच्चों को लाने स्कूल चले गए थे इस दौरान वह घर का काम कर रही थी इसी बीच छत के सहारे एक बदमाश मंकी टोपी लगाकर घर में घुस गया और चाकू का भय दिखाकर जेवरात और रुपए की मांग करने लगा । उसने जब इसका विरोध की तो उससे हाथापाई करने लगा इससे वह जख्मी हो गई तो बदमाश ने उसे जान मारने की धमकी देने लगा । उसके बाद चाकू की नोक पर कमरे में ले जाकर गोदरेज के लॉकर में रखें करीब साढे चार लाख के जेवरात समेत करीब 15 लख रुपए मूल्य के समान को लूट लिया ।बदमाश महिला को अपने साथ दूसरे मंजिल पर ले गया इस दौरान वह मोबाइल पर मैसेज करने लगी तो उसका मोबाइल छीनते हुए घर में लगे सीसीटीवी के डीभीआर से मेमोरी कार्ड लेकर भाग गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article