नीतीश कुमार दिसंबर में शुरू करेंगे अपनी 15वीं यात्रा, महिला संवाद यात्रा पर खर्च होंगे 225 करोड़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समाप्ति के बाद महिला संवाद यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा नीतीश कुमार की बतौर मुख्यमंत्री 15वीं यात्रा होगी, जिसके दौरान वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और स्थिति को समझेंगे। राज्य कैबिनेट ने इस यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी प्रदान की है। यह यात्रा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में बताया कि यात्रा की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि शीतकालीन सत्र (25 से 29 नवंबर) के बाद मुख्यमंत्री दिसंबर में यात्रा पर निकलेंगे।बिहार में 48 प्रतिशत वोटर महिलाएं हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजनीतिक दृष्टिकोण से यह कहा जा सकता है कि महिलाएं नीतीश कुमार के लिए एक महत्वपूर्ण वोट बैंक हैं। इसी कारण, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार महिलाओं के विचार जानने और उनके मुद्दों को समझने के लिए राज्यभर में यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। बिहार में महिलाओं को चुनाव से नौकरी तक आरक्षण मिला है। जीविका दीदियों के पास तरह-तरह के काम हैं और रोजगार के मौके और साधन सरकार खोज-खोज कर देती रहती है।

नीतीश ने 2005 में पहली बार बिहार की यात्रा की। लालू यादव की पार्टी और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सत्ता से विदाई करानेवाले इस टूर का नाम न्याय यात्रा था। इसके बाद नीतीश ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग वजह और मकसद से यात्राएं की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article