मुंगेर मे कमिटी का 4500 सौ रुपया नहीं जमा करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों के द्वारा महिला की जमकर पिटाई, मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिंद टोला सरस्वती नगर मे ग्रामीण स्तर पर एक कमिटी का संचालय किया जाता है । जिस कमिटी मे महिलाएं अपने बचत का पैसा जमा करती और जरूरत पड़ने पर वहां से वे पैसे निकालती भी है या यूं कहे कि आपस मे देन लेन करती है। इसी कमिटी में गांव के ही विक्रम सिंह की पत्नी दया देवी और भीम सिंह की पत्नी राधा देवी मेंबर है और वह दोनों पैसा जमा करती है। इसी दौरान दयावती देवी ने राधा को कमेटी में जमा करने के लिए 4500 रुपए दिए की वो कमिटी में जा कर पैसा जमा कर दे ।

क्यों कि किसी कारणवश वह कमिटी नहीं जा पा रही है। जिसके दो दिन के बाद दयावती देवी को पता चला कि कमिटी में उसका पैसा जमा नहीं किया गया है। जिसके बाद जब दयावती देवी के द्वारा राधा देवी से पैसा जमा नहीं करने का कारण पूछा गया तो राधा देवी के परिवार वालों को यह नागवार गुजरा और । राधा देवी और भीम सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ दयावती के घर पहुंच विवाद करने लगे जो झगड़ का रूप ले लिया और देखते ही देखते राधा देवी और उसके पति भीम सिंह अन्य लोगों के साथ मिल दयावती देवी की लाठी डंडा से पिटाई शुरू कर दी जब दयावती देवी के भाई और अन्य लोगों बीच बचाव में आए तो उसे भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राधा देवी और भीम सिंह और उसके अन्य सहयोगियों ने दयावती देवी की इतनी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह वहीं बेहोश हो गिर पड़ी । जिसे देख वे सभी लोग वहां से भाग खड़ा हुए । जब ग्रामीणों के द्वारा दयावती को इलाज के लिय स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रस्ते में ही उसकी मौत हो गई,जिसके बाद इस बात की सूचना ग्रामीणों ने बरियारपुर पुलिस को दी । सूचना पे मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राधा देवी सहित तीन को हिरासत में ले लिया है । घायल भाई ने बताया कि कमिटी में 4500 रुपया जमा करने के विवाद को ले उनलोगों ने मिलकर सभी परिवार वालों को मारा । जिसमें उसकी बहन दयावती देवी की मौत हो गई ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article