बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार स्कूली बच्चों की मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR PATNA DESK: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूलों बच्चों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी. जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो में टक्कर मार दिया. जिससे ऑटो में सवार 12 में से चार बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ऑटो चालक की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. सभी मृतक विशनपुरा गांव के रहने वाले थे. ये हादसा गांव के बाहर मुख्य सड़क पर ही हुआ है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं. इसके बाद सभी बच्चे बीच सड़क गिर पड़े.

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़-फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दिया है. इसके बाद सड़क जाम कर दिया है. मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया. लेकिन, आक्रोशित लोग सड़क से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. आस पास के थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. सभी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article