मुखिया के पति का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- पिछले 25 जुलाई को गिरियक थाना अंतर्गत हुए मुखिया हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने गिरियक थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 जुलाई को सतौआ पंचायत के मुखिया पति बलवीर यादव उर्फ बालों यादव अपने घर से किसी काम को लेकर निकले थे।

तभी अज्ञात बदमाशों के द्वारा मुखिया पति का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर इस गुत्थी को सुलझाया लिया है। जिसमें पांच लोगों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। घटना में अपने ही गोतिया के हाथ होने की बात सामने आ रही है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के पीछे राजनीतिक व्यापारिक और बालू का अवैध उठाव को बताया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article