चिराग का गाना बजाना दलित परिवार को पड़ा महंगा, दबंगों ने की पिटाई, तीन गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड के चंदौती थाना क्षेत्र मे जदयू के जीत की खुशी मे बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान का गाना बजाना एक दलित परिवार को पड़ा महंगा दबंगों ने घर में घुसकर जमकर की कुटाई मामले में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में कराया गया भर्ती वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है !

वही इस संदर्भ मे पीड़ित ने बताया कि हम अपने घर पर बर्थडे पार्टी मना रहे थे और जदयू के जीत के खुशी मे हमलोग चिराग पासवान का गाना बजा रहे थे! उसी दौरान हमारे ही गाव के रहने वाला यादव लोग आए बोले कि ये गाना बंद करो गाना नहीं बंद किए सभी लोग गाली गलौज करते हुए मेरे घर मे घुसकर हमलोगों बेरहमी से मारपीट करने लगे उन्होंने 10 से 15 संख्या मे और लोग थे! उन्होंने यह भी बताया कि जदयू के जीत के खुशी पर हम अपने छत पर चिराग पासवान भैया का गाना बजा रहे थे उसी दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वही घटना की सूचना पाते ही चदौती थाना के पुलिस ने मामले मे कारवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है! पुलिस आगे जांच मे जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article