बहन के प्रेमी को गोली मारने वाला भाई गिरफ्तार,देसी कट्टा और कारतूस के साथ दबोचा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित घाट रोड में बीते 12 नवंबर को प्रेम प्रसंग मामले में सोनू कुमार की गोली मारकर जख्मी कर दिया था घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई थी पुलिस ने सोनू पर गोली चलाने के जुर्म में विशाल कुमार को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है सिटी एसपी डॉ के.रामदास और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट के रहने वाले सोनू कुमार को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था इस मामले में सुलतानगंज थाना में फर्द बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किए थे,मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी गठित टीम के द्वारा DIU के सहयोग से घटना के मुख्य उपयुक्त विशाल कुमार को मसान घाट रोड सुलतानगंज से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और कर जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग का बात कही, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय यादव के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानिए किया था मामला-

मालूम हो कि 12 नवंबर को घाट रोड में सोनू कुमार पर विशाल ने गोली चलाई थी जिसमें सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मायागंज अस्पताल में इलाज के बाद घायल के नाना टूना यादव के फर्द बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई थी। घटना का कारण प्रेम प्रसंग का बताया गया विशाल का कहना है कि सोनू उसकी विवाहित बहन का फोटो सोशल मीडिया पर डालता है और उससे बात करता था। गोली चलाने से पहले आरोपियों ने जान मारने की धमकी दी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article