- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ का समर्थन किया। उन्होंने इस यात्रा को जनता के लिए जरूरी कदम बताया।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो काम कर रहे हैं, उसे जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उनकी यह यात्रा महिलाओं से संवाद स्थापित करने और जनता से फीडबैक लेने का एक सकारात्मक प्रयास है।
उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचनाओं पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अपनी यात्रा पर जाना चाहिए और विरोधियों की बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। ‘महिला संवाद यात्रा’ के तहत वे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान वे महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जैसे जीविका दीदी, महिलाओं को आरक्षण, शराबबंदी और महिलाओं के सबलीकरण को प्रमुखता से उठाएंगे। इसके अलावा सात निश्चय योजना और जल-जीवन-हरियाली योजना की भी समीक्षा करेंगे।इस यात्रा के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 225 करोड़ 78 लाख रुपये की मंजूरी दी है, जिसे लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि सरकारी फंड का उपयोग मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए नहीं होना चाहिए।
वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष की बयानबाजी से कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने महागठबंधन नेताओं, खासतौर पर तेजस्वी यादव के 2025 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसा। कुशवाहा ने विश्वास जताया कि 2025 के चुनाव में एनडीए की ही सरकार बनेगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
