AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तीन हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को पुलिस कप्तान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के गया में गया पुलिस को हाईवे पर अपराध नियंत्रण यातायात नियमों का पालन करने व एक्सीडेंट में घायलों को मदद करने के लिए तीन हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पुलिस मुख्यालय की ओर से मुहैया कराया गया है। सोमवार को पुलिस कप्तान आशीष भारती ने हरी झंडी दिखाकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरे से लेकर फस्र्ट मेडिकल उपकरण उपलब्ध है।

यह वाहन एनएच 83, चाकन्द थाना अंतर्गत, एनएच 99 और डोभी थाना अंतर्गत और एनएच 02 शेरघाटी थाना अंतर्गत सड़कों पर यह हाईवे पेट्रोलिंग वाहन रफ्तार भरेगा। ये वाहन यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है। इन वाहनों के माध्यम से राजमार्गों पर यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर होनेवाले हादसों को रोकने के लिए सरकार ने अब पुख्ता इंतजाम कर लिया है। मालूम हो कि सबसे अधिक दुर्घटना वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब अत्याधुनिक वाहनों से पेट्रोलिंग होगी। यह वाहन फोरडी स्पीड रडार और कैमरों से लैस होंगे जो ऑटोमैटिक चालान निर्गत कर सकेंगे। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए वाहन में गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन, फोल्डेबल स्ट्रेचर आदि उपकरण भी होंगे। कैमरे और रडार से लैस वाहन पेट्रोल करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों की मदद से ई-चालान भी काटा जाएगा।