अनियंत्रित होकर बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरी, इलाज के दौरान मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर, अनियंत्रित होकर बाइक पर बैठी एक महिला सड़क पर गिर गई और इस घटना में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम रामगढ़ मोहनिया पथ स्थित दैतरा वीर बाबा के समीप मोटरसाइकिल पर बैठी एक महिला अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क गिर पड़ी। घटना में महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र की सिझुआ गांव निवासी धीरज कुमार सिंह की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अपने पति धीरज के मृतक रेखा अपने बाइक पर सवार होकर कपड़ा की खरीदारी करने के लिए मोहनिया बाजार में गई हुई थी। मोहनिया बाजार से खरीदारी पूरी कर अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर अपने गांव सिझुआ आ रही थी। तभी उक्त जगह पर महिला बाइक से नीचे गिर गई और इस घटना में महिला की मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article