दो बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी का नाम बदल कर किया गया 47 बिहार बटालियन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,2 बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी का नया नाम बदला गया। एक जनवरी 2025 से सैंडिस कंपाउंड स्थित दो बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी भागलपुर का अब नया नाम 47 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर हो गया है । ऑल इंडिया एन सी सी विस्तार योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत दो बिहार गर्ल्स बटालियन को सर्वप्रथम एक मिश्रित बटालियन बनाने का गौरव प्राप्त हुआ है। जिसमें अब अधिकतम 33 पर्सेंट लड़के भी NCC में प्रवेश ले सकेंगे।

बटालियन का यह नव-नामकरण युक्त एनसीसी यूनिट प्रमुखतःगर्ल्स बटालियन के तौर पर ही कार्य करती रहेगी फिर भी एनसीसी में प्रवेश के समय लड़कियों की कमी को पूरा करने हेतू कुछ लड़कों का भी रिक्त स्थानों पर प्रवेश मिल सकेगा। इस परिप्रेक्ष्य में यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार पाठक ने बताया की एनसीसी ग्रुप भागलपुर के कमांडर ब्रिगेडियर संजीव चोपड़ा एवं एनसीसी डायरेक्टोरेट बिहार और झारखंड के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल ए एस बजाज के दिशा निर्देशन में उक्त एनसीसी विस्तार का कार्य सुचारु रूप से सफल हो सका । इसके तहत इसी वर्ष नए विद्यालयों में 20 एन सी सी के ट्रूप्स की सबयूनिटें खड़ी कर दी गई है । यद्यपि बहुत ही कम समय में यह कठिन कार्य सीमित स्टाफ़ के रहते हुए भी संपादित कर दिया गया । इन बीसों विद्यालयों में एनसीसी कैडेटों की आफलाइन व ऑनलाइन एनरोलमेंट भी लगभग पूरा हो चुका है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article