AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के सात रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनेगा स्थायी होल्डिंग एरिया, LED स्क्रीन से मिलेगी ट्रेनों की लाइव जानकारी

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

बिहार में त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे ने राज्य के सात प्रमुख स्टेशनों — पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, छपरा और कटिहार — पर स्थायी (परमानेंट) होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया है।

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ बनी वजह

दशहरा, दीपावली, होली, रक्षाबंधन और छठ जैसे बड़े त्योहारों के समय बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। कई बार प्लेटफॉर्म पर खड़े होने तक की जगह नहीं बचती और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से निपटने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने इन सात स्थानों पर होल्डिंग एरिया विकसित करने का फैसला लिया है।

LED स्क्रीन, CCTV और बैठने की सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए LED स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर रियल टाइम ट्रेन की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, सीसीटीवी कैमरे, बैठने की व्यवस्था, टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन आधुनिक होल्डिंग एरिया के निर्माण से त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा और स्टेशन परिसर में अफरातफरी की स्थिति नहीं बनेगी।

गौरतलब है कि बिहार के अलावा राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर भी इसी तरह के हाइटेक होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को यात्रा से पहले बेहतर इंतज़ार और जानकारी की सुविधा मिल सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More