जाम की समस्या को देखते हुए डीएम ने दिया निर्देश, भागलपुर सदर अस्पताल गेट के समीप हटाया गया अतिक्रमण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सड़क किनारे यदि आप अपने दुकान को सजा रहे हैं तो हो जाएं सावधान भागलपुर शहर में लगातार भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सड़क किनारे जो अवैध दुकान सजा कर रखे हैं उन दुकानों को हटाया जा रहा है और दुकान का सामान को जाप कर लिया जा रहा है इसी कड़ी में आज सदर अस्पताल गेट के समीप जितने भी दुकान थे सभी तो अतिक्रमण दस्ता ने हटा दिया ।

मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद रही हालांकि अतिक्रमण हटा रहे दस्ता को दुकानदारों से हल्की बहस भी हुई है। आपको बता दें कि भागलपुर जिले के नए सीनियर एसपी हृदय कांत के नेतृत्व में 1 जनवरी के शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया था इस दौरान एसएसपी सड़क किनारे दुकानदारों को समझाएं भी थे और उन्होंने कहा भी था कि शहर में सड़क जाम एक बहुत बड़ी समस्या है इसका मुख्य कारण अतिक्रमण है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article