24 घंटे के अंदर सजौर थाना अन्तर्गत लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपूर विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्र भूषण ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि मो० बेचन सजौर थाना अन्तर्गत ससुराल आये हुए थे. जहां अपनी पत्नी के लिए दवा हेतु बाइक से घर जा रहे थे इसी क्रम में सजौर थाना अंतर्गत ग्राम गोवरॉय, हरिजन टोली के समीप 02 युवकों ने रास्ता रोक मारपीट किया तथा 1700 रूपये लूट लिये लूटने के क्रम में ही एक अन्य व्यक्ति विजय कु० यादव आये, जिसने दोनों युवकों को मारपीट करने से मना किया.

इसी बात पर दोनों युवकों ने मो० बेचन को छोड़ और विजय कु० यादव को मारकर जख्मी कर दिया तथा मो० बेचन का बाइक लेकर भाग गये इस मामले में मो० बेचन के आवेदन के आधार पर तथा विजय कु० यादव के आवेदन के आधार पर सजौर थाना में कांड पंजीकृत किया गया इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई बाइक को बरामद किया गया तथा दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article