- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कैमुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत चंदेश गांव के बधार में सरकारी जमीन पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा खोदे जा रहे बाहा (पइन) को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान चलाई गई गोली से चंदेश गांव के राजाराम राय उर्फ डब्बू राय गंभीर रूप से घायल हो गए।गोली युवक के सर में लगने से स्थित नाजुक बनी हुई है।इधर गोली लगने के बाद घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से चंदेश गांव के बधार में सरकारी जमीन पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा बाहा खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था।जिसको लेकर कुछ दिनों पहले अंचल के सीओ द्वारा उक्त स्थल पर सरकारी अमीन भेजकर उक्त भूमि की पैमाइश भी कराई गई थी। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु जल संसाधन विभाग की भूमि पर कुछ काम चल रहा था उसी में दो पाटीदार आपस में झगड़ा किए जिसमें दीपक राय के द्वारा फायरिंग की राजाराम को गोली लगी जिस मामले में ट्रामा सेंटर मे इलाज चल है,चार लोगों के विरुद्ध नामजद fir कराया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
