NEWS PR डेस्क :— भागलपुर सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन मौके पर भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है उत्तरवाहिनी गंगा के नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ गंगा घाट, नई सीढ़ी घाट समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है चारों तरफ गेरुआ रंग दिखाई दे रहा है !
हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ नेपाल और भूटान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचे हैं श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ में पवित्र जल भर रहे हैं!

105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो रहे हैं !
नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है श्रद्धालुओं का कहना है ! कि नाग पंचमी का विशेष महत्व है और वे पूरे साल इस पावन दिन का इंतजार करते हैं !
उनका मानना है कि भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है और बाबा अपने हर भक्त की खबर रखते हैं।अजगैबीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा सुल्तानगंज भक्तिमय हो गया है हर तरफ भक्ति, उत्साह और भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है !
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट :–