बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में गोलीबारी,एक युवक को लगी गोली, मचा हरकंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों के हुए विवाद में एक युवक को गोली लगने से वहां हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना रात्रि करीब साढ़े नौ बजे की है।घटना पटना के रामकृष्णा नगर थाना अन्तर्गत शेखपुरा स्थित आराध्य मैरेज हॉल का है।

जहाँ जन्मदिन पार्टी मनाई जा रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा गोली चला दी। जहाँ खड़े हुए युवक को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली युवक के पेट मे जाकर लगी है।वही मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम समीर बताया जा रहा है जो कि पटना के परसा बाजार का रहने वाला है। गोली लाइसेंसी पिस्टल से चली है।

जिस पिस्टल से गोली चली है वह पिस्टल गौतम कुमार के नाम से है। जो कि खैराटाली का रहने वाला बताया जा रहा है।वही घायल युवक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौतम हमेशा मेरे बेटे को गोली मार कर जान से मारने की धमकी देता है। लेकिन आज गौतम ने गोली मार ही दिया। इसने साजिश के तहत मेरे बेटे को गोली मारी है।फिलहाल घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ घायल का इलाज चल रहा है। वही इस मामले में रामकृष्णा नगर थाना के प्रभारी ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article