मंदिर निर्माण को लेकर निकाला गया भव्य शोभायात्रा,श्रद्धालु भक्ति गानों पर झूमते नाचते आए नजर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, मीरजानहाट कमल नगर कॉलोनी में काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पूजनोत्सव क़ो लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने सर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया.

इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गानों पर झूमते नाचते नजर आए और काली मंदिर पहुँच कर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए. आज से काली मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा अर्चना शुरू की जाएगी. इसको लेकर बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट सह भाजपा नेत्री डॉक्टर प्रीति शेखर ने बताया की आज के इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने का हमें भी सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही कमल नगर वासियों को इस भव्य मंदिर निर्माण के लिए हमारे तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article