आरा: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के मोबाइल सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह EOU की अलग-अलग टीमों ने आरा और पटना स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान जमीन-मकान से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।EOU के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पर 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी मामले में आरा के अवधपुरी स्थित उनके तीन मंजिला मकान और पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित वरदान सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 609 में तलाशी ली जा रही है।सुबह सात बजे पहुंची EOU की टीमजानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे पटना से पहुंची EOU की टीम अचानक आरा के अवधपुरी इलाके में स्थित अमित कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंची। टीम ने परिसर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू कर दी। कार्रवाई में भोजपुर पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है।तलाशी के दौरान अधिकारियों ने मकान के कमरों के अलावा परिसर के अन्य हिस्सों की भी बारीकी से जांच की। जमीन और मकान से संबंधित कागजात, बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।इलेक्ट्रिक कार भी जांच के दायरे मेंअमित कुमार गुप्ता के मकान परिसर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार को भी EOU की जांच के दायरे में रखा गया है। टीम उनकी चल-अचल संपत्तियों और आय के ज्ञात स्रोतों के बीच सामंजस्य की जांच कर रही है।2014 बैच के अधिकारी हैं अमित कुमार गुप्ताबताया जाता है कि अमित कुमार गुप्ता 2014 बैच के मोबाइल सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में भभुआ में परिवहन विभाग में पदस्थापित हैं। आरोप है कि सरकारी सेवा में आने के बाद उन्होंने जमीन, मकान समेत कई चल-अचल संपत्तियां अर्जित कीं।EOU की कार्रवाई का उद्देश्य इन संपत्तियों की वास्तविक कीमत और उनके आय के ज्ञात स्रोतों के बीच अंतर की जांच करना है। तलाशी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को मौके से कौन-कौन से दस्तावेज, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड या अन्य सामान बरामद हुआ है।फिलहाल छापेमारी जारी है। कार्रवाई में शामिल EOU के अधिकारी इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!