- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWS PR DESK– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार 8 मार्च की शाम हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। सीएम नीतीश वाल्मिकि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस बात की जानकारी पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने दी।
उन्होंने बताया कि वाल्मीकि महोत्सव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदान की है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
वाल्मीकि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पश्चिम चंपारण के स्थानीय और नामी गिरामी कलाकार शामिल होंगे। कई भोजपुरी कलाकार भी शामिल होंगे। कई बड़े चेहरे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
