काजवलीचक धमाका में जेल में बंद आरोपित की पुत्री ने की आत्मह/त्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कागजली चक में 3 मार्च को हुए भीषण धमाका कांड में जेल में बंद अशोक मंडल उर्फ गुड्डू की पुत्री साक्षी कुमारी ने आत्महत्या कर ली, गुरुवार को उसका शव अपने चाचा के आवास में बंद कमरे में लटकते हुए मिला,वह सेंट टेरेशा स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी घटना की जानकारी पर तातारपुर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और वरीय अधिकारियों को सूचना दे फोरेंसिक जांच दल को बुला लिया.

प्रारंभिक छानबीन में मामला आत्महत्या का पुलिस टीम ने बताया है परिजनों ने बताया कि साक्षी इन दोनों अवसाद से ग्रसित थी बुझी बुझी रहती थी कई स्थानीय महिलाओं ने बताया कि साक्षी की बुआ के बेटी की शादी 21 अप्रैल 2025 को थी जहां उसे जाने से मना कर दिया गया था जिसको लेकर वह काफी आक्रोशित थी स्थानीय लोग शादी में जाने से मना करने को भी आत्महत्या की वजह बता रहे हैं पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है, फिलहाल मामले को लेकर उड़ केस दर्ज किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article