बिहार को मिलने जा रही पहली वंदे मेट्रो, पीएम मोदी 24 अप्रैल को कर सकते हैं उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार को जल्द ही अपनी पहली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ‘नमो भारत एक्सप्रेस’ के नाम से जानी जाने वाली यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटरसिटी ट्रेन इसी महीने पटना से मधुबनी के बीच दौड़ने लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे के दौरान इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नमो भारत रैपिड रेल का रैक जल्द ही बिहार पहुंचने वाला है। रैक के आगमन के बाद इसका ट्रायल रन कराया जाएगा। यह वंदे मेट्रो ट्रेन यूपी के मेरठ से दिल्ली के बीच पहले से ही चल रही नमो भारत रैपिड रेल के ही मॉडल पर आधारित होगी।प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान रेलवे से जुड़ी कई और परियोजनाओं की भी शुरुआत होने की संभावना है। इसमें सहरसा से सुपौल, पिपरा होते हुए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा और सहरसा से मुंबई तक अमृत भारत ट्रेन को भी वर्चुअल हरी झंडी देने की योजना है।

बिहार के यात्रियों के लिए वंदे मेट्रो एक नया और शानदार सफर अनुभव लेकर आएगी। इस ट्रेन में 12 से 16 वातानुकूलित कोच होंगे, जो एक बार में 1000 से ज्यादा यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा देंगे। भीड़भाड़ के दिनों में खड़े होकर लगभग 2000 यात्री सफर कर सकेंगे। इसकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और किराया भी अन्य ट्रेनों की तुलना में किफायती रहेगा।फिलहाल पटना से मधुबनी की यात्रा में एक्सप्रेस ट्रेनों से करीब 5 से 6 घंटे लगते हैं, लेकिन वंदे मेट्रो ट्रेन इस दूरी को घटाकर लगभग 3:30 से 4 घंटे में तय कर लेगी। रेलवे जल्द ही पटना-मधुबनी वंदे मेट्रो के रूट और टाइम टेबल की आधिकारिक घोषणा कर सकता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article