बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर मनाया जाएगा शौर्य दिवस, पटना में एयर शो का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस खास मौके पर पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर भारतीय वायु सेना द्वारा एक एयरफोर्स एरोबेटिक शो का आयोजन किया जाएगा। यह पहला मौका है जब बिहार में पटना में एयर शो का आयोजन किया जा रहा है।

विशाल दर्शक क्षमता वाली व्यवस्था-जेपी गंगा पथ पर सभ्यता द्वार के सामने एयर शो के लिए दर्शकों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक विशेष जर्मन हैंगर तैयार किया गया है, जिसमें हजारों लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इस दौरान भारतीय वायु सेना के पाराजंपर्स बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर और तिरंगे के साथ आसमान में करतब दिखाएंगे।

इस विशेष प्रदर्शन में पाराजंपर्स तिरंगे के साथ आसमान में छलांग लगाएंगे, और दो विमान दिल के आकार का निर्माण करेंगे, जबकि एक विमान उस पर तीर चलाएगा। यह राष्ट्रभक्ति और शौर्य का अद्वितीय प्रदर्शन होगा।मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमारइस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि उनके साथ बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, और राज्य सरकार के अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इस आयोजन को बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुरक्षा इंतजाम और प्रशासनिक तैयारी- plएयर शो के आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 22 अप्रैल को एयर शो के अभ्यास को देखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था की। पटना में एयर शो के लिए 140 से अधिक अधिकारी, 400 से अधिक कांस्टेबल और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, हाईटेक कंट्रोल रूम, आपातकालीन अग्निशमन और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article