मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले में विभिन्न सड़कों का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले में स्थित कई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने हाथीखाना मोड़ से लेकर चांदमारी तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह मार्ग तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डीपीएस स्कूल होते हुए लोदीपुर और चांदमारी को जोड़ता है और आगे उसरी-छितनावां पथ से मिल जाता है। गौरतलब है कि इस पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस सड़क के चौड़े और मजबूत होने से क्षेत्र के निवासियों को उसरी छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद और आरा की ओर जाने के लिए एक नया वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवाला आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का भी निरीक्षण किया और शिवाला मोड़ के पास प्रस्तावित आरओबी पथ के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने चांदमारी गांव के निकट रुककर सड़क की स्थिति देखी और सैनिक मोड़, दानापुर के पास तथा सगुना मोड़ के पास चल रहे पटना मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का भी मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्मित सड़कों का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article