AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं,बेटे के दूसरे दिन पिता की मौ/त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के फुलमा गांव के पास शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 55 वर्षीय शिवदान मिस्त्री की मौत हो गई। वह भीकमपुर गांव के निवासी थे।बताया जा रहा है कि शिवदान मिस्त्री अपने दामाद उदय कुमार, बेटे सुजीत कुमार और समधी विनोद कुमार के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने चारों को कुचल दिया।हादसे के बाद सभी घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान शिवदान मिस्त्री की मौत हो गई। बाकी तीनों घायल अब भी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।सबसे दुखद बात यह रही कि मृतक शिवदान मिस्त्री के छोटे बेटे की शादी शनिवार को ही हुई थी। अगले ही दिन परिवार को उनकी मौत की खबर मिली, जिससे घर में खुशी का माहौल गहरे मातम में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई हिमांशु कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।