AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहटा के बाजितपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजधानी पटना के समीप बिहटा प्रखंड के बाजितपुर गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई। 22 वर्षीय राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।राकेश पेशे से माली था और शादियों में सजावट का काम करता था। घटना की रात भी वह एक शादी समारोह से लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के मंदिर के पास पहुंचा, तभी गांव के ही कुणाल सिंह ने उस पर फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही राकेश जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने हत्या का आरोप कुणाल सिंह पर लगाया है, जो वारदात के बाद से फरार है। मृतक की पत्नी और परिवार गहरे सदमे में हैं। राकेश की शादी कुछ साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है।बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन असल कारण की जांच की जा रही है।

मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस की अगली कार्रवाईपुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी। गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।फिलहाल पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग राकेश की शांत स्वभाव और मेहनती छवि को याद कर शोक व्यक्त कर रहे हैं।