नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर भागलपुर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस ने दिखाई चुनावी ताक़त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के कैंप कार्यालय में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने न केवल नेहरू जी के विचारों को याद किया, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उत्साह और एकजुटता का प्रदर्शन भी किया कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अजीत शर्मा द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के सपनों के भारत को साकार करने की प्रतिबद्धता जताई विधायक अजीत शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “देश की बुनियाद को मजबूत करने का काम पंडित नेहरू ने किया था।

उनके विजन और नीतियों ने भारत को विकास की राह पर अग्रसर किया। आज जब देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट है, तब नेहरू जी के आदर्श हमें मार्गदर्शन देते हैं अजीत शर्मा ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और इस बार बिहार में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराएगा उन्होंने दावा किया कि “इस बार जनता कांग्रेस को विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य के रूप में देख रही है कांग्रेस ही वह पार्टी है जो सामाजिक न्याय, विकास और संविधान की रक्षा कर सकती है। बिहार में कांग्रेस एकछत्र राज स्थापित करेगी कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने लायक रही, जिससे यह साफ झलकता है कि कांग्रेस की नई पीढ़ी भी नेहरूवादी विचारधारा से प्रेरित है और पार्टी को एक नई दिशा देने को तैयार है सभा का समापन ‘नेहरू अमर रहें’ और ‘जय कांग्रेस’ के नारों के साथ हुआ, जिसने माहौल को जोश और ऊर्जा से भर दिया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article