बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के कुछ हिस्सों में आगामी दो से तीन घंटे के भीतर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान मध्यम स्तर की गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून से बिहार में मौसम करवट ले सकता है। कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी के बीच हल्की वर्षा और तेज हवाएं वातावरण में ठंडक ला सकती हैं।

बिहार में इस साल मानसून के 15 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। फिलहाल, प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार जून महीने में औसत से अधिक वर्षा हो सकती है, जो किसानों और जलस्तर दोनों के लिए शुभ संकेत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article