बिहार राज्य पाल महासंघ ने अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार के गया जी में बिहार राज्य पाल महासंघ जिला शाखा की ओर से शनिवार को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती समारोह का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह वजीरगंज विधानसभा महागठबंधन की भावी प्रत्याशी कैलाश पाल ने की।

इस दौरान बाइपास फल्गु नदी के समीप भदेजा गांव में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माला पुष्प चढ़ाकर उनके चरणों पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया। इस मौके पर एक सभा भी आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष बढ़ चढ़कर शामिल हुए। बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर इंदौर के मालवा राज्य की महारानी थी।

जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपने राज्य को बाहरी आक्रमण से बचाया। महिलाओं को शिक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा किया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही माई-बहिन सम्मान योजना लागू की जाएगी और महिलाओं के खाते में ₹2500 प्रति माह दिए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कांग्रेस नेता कैलाश पाल ने वजीरगंज विधानसभा से टिकट मिलने की संभावना जताई है। मौके पर दिनकर पाल, भगवान पाल, सोनू मंडल, राजेश्वर भगत, रामाधार मंडल, धनु भगत, बालेश्वर पाल, राजेश पाल, सौरभ पाल, शंभू पाल, रामानंद पाल, महेश भगत, रामचंद्र भगत, राज किशोर पाल, रामेश्वर भगत, कुसुम देवी, रूपा देवी, नगीना देवी, रेखा देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी समेत कई लोग शामिल रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article