जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में बीते दिन जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना में दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी होने की सूचना है. प्रथम पक्ष से गणेश प्रसाद के पौत्र अमित कुमार यादव ने बताया कि पुश्तैनी जमीन के हिस्से पर बना अर्ध निर्मित दीवाल को पूर्ण निर्मित करवा रहा था.

जिसे नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर तोड़ गिराया जिसे वीडियो में साफ तौर पर देखा देखा जा सकता है वहीं दूसरे पक्ष से नवीन कुमार ने भवानीपुर पुलिस को दिए गए आवेदन में लिखा है कि रोजी-रोटी कमाने के खातिर भागलपुर में रहता हूं सोमवार को जब अपने टूटे-फूटे मकान को देखने गया तो वरुण यादव व अन्य ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही बुजुर्ग गणेश प्रसाद का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर मामला पहले से जनता दरबार में लंबित है जबकि नवीन कुमार का हिस्सा सुरक्षित है जोकि आपसी समन्वय से समाधान हो सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article