AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं’ — मुजफ्फरपुर में पूर्व डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुजफ्फरपुर में आयोजित बिहार लीची संगम कार्यक्रम के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विभाग बदल जाने से उनकी सोच और काम करने का तरीका नहीं बदला है।
अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं
अपने संबोधन में विजय सिन्हा ने कहा, “अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं। पूरे बिहार की चिंता है और लोगों की जमीन सुरक्षित रखने का संकल्प आज भी कायम है।” उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वाले लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी बेईमानी या गड़बड़ी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हैं, तब तक उनका विभाग बदल दिया जाता है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने अंदाज में कहा, “हम पढ़ाई एक विषय की करते हैं, लेकिन परीक्षा में सवाल दूसरे विषय का आ जाता है। फिर भी पूरी मेहनत से काम करते हैं। जो पढ़ाने वाले लोग हैं, वही गड़बड़ी करने लगते हैं। जब उनकी पोल खुलती है और कार्रवाई शुरू होती है, तब कुछ लोग परेशान हो जाते हैं।”
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह लगा कि राजस्व विभाग से हटने के बाद उन्हें राहत मिल जाएगी, लेकिन उनका स्वभाव और कार्यशैली बदलने वाली नहीं है। विजय सिन्हा ने कहा कि मौसम की तरह इंसान का स्वभाव भी स्थायी होता है और विभाग बदलने से जनता के लिए काम करने का इरादा नहीं बदलता।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने दोहराया कि बिहार के लोगों की जमीन सुरक्षित रहे, इसके लिए वह आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी विभाग मिले, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।