पटना में STF की बड़ी कार्रवाई: डकैती की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार STF और स्थानीय पुलिस ने अपराध की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सोमवार देर रात पटना में एक सफेद रंग की टाटा सफारी में सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जो झारखंड के धनबाद में डकैती की योजना बना रहे थे।गुप्त सूचना के आधार पर STF को पता चला कि कुछ अपराधी दीघा मरीन ड्राइव के रास्ते गांधी मैदान की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रातभर मरीन ड्राइव पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।सुबह करीब 4:50 बजे एक संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और उसमें सवार तीनों अपराधियों को मौके पर ही पकड़ लिया।गाड़ी की तलाशी के दौरान दो देसी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही सफेद टाटा सफारी को भी जब्त कर लिया गया।पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि वे “एंजल वन माइक्रो फाइनेंस कंपनी” में डकैती की योजना बना रहे थे, जिसकी साजिश जेल में बंद अपराधी गुड्डू उर्फ ओमप्रकाश ने रची थी।इस पूरे नेटवर्क में बिहार और झारखंड के कई कुख्यात अपराधियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें करमजीत सिंह, अरमान अंसारी, प्रकाश कुमार और ऋषभ उर्फ लूटूस शामिल हैं।पटना पुलिस ने इस पूरे गिरोह की जानकारी धनबाद पुलिस को सौंप दी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article