जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 9 जून से होगा विशेष चिकित्सा कार्यक्रम..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 9 जून से शुरू होने वाले विशेष चिकित्सा कार्यक्रम को लेकर आज सर्जन ऑफ इंडिया संगठन के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस मौके पर संगठन के कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी साझा की डॉक्टरों ने बताया कि यह कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए विशेषज्ञ सर्जन शैक्षणिक सत्रों, कार्यशालाओं और लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से ज्ञान और अनुभव साझा करेंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


संगठन के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि इस तरह के आयोजन मेडिकल छात्रों और युवा डॉक्टरों के लिए एक सुनहरा अवसर हैं जिससे उन्हें आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को समझने और सीखने का मौका मिलेगा

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article