छठ घाट का सफाई करने के दौरान हादसा, 6 लोग गंगा में डूबे, तीन की मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में छठ घाट का साफ सफाई कर रहे छह लोग गंगा में डूब गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों के मदद से सुरक्षित गंगा घाट से बाहर निकाल लिया गया है घटना की सूचना लोगों के बीच आग की तरफ फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ छठ घाट पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों का शव को गंगा घाट से बरामद कर लिया है। घटना बड़ी मोहनपुर के दियारा इलाके का है।

जहां पर यह हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि छठ घाट का साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स गहरे पानी में चला गया। जिसको बचाने में एक-एक कर 6 लोग डूब गए। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है। मरने वाले की पहचान मौसम कुमारी (15) दूसरा, जीतन कुमार, तीसरा, आशुतोष कुमार शामिल है। यह सभी एक ही परिवार के लोग हैं इधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जीतन कुमार अपने फुआ मौसम कुमारी के घर आया था और यहां एकचारी द्वारा इलाके के बड़ी मोहनपुर घाट पर साफ सफाई करने के लिए पहुंचा था।

इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है लोगों का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है की बड़ी मोहनपुर घाट खतरनाक है। लेकिन प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। ना ही घाट पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं बता दे की दियारा इलाके का यह सबसे बड़ा छठ घाट है। जहां पर 5000 से अधिक लोग भगवान सूर्य को आर्ग देने पहुंचते हैं। लोगों का साफ तौर पर कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण या हादसा हुआ है। इनका जिम्मेदार भी प्रशासनहै। हालांकि घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article