मुजफ्फरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत, बोले – शिक्षा, नैतिक मूल्यों और लोकतंत्र की अहमियत समझाते..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुजफ्फरपुर में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे. बता दें की यह खास आयोजन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कॉलेज के संस्थापक डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। कॉलेज प्रशासन, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के समन्वय से पूरे आयोजन को भव्य और गरिमामय रूप दिया गया। उपराष्ट्रपति का पारंपरिक स्वागत मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। उन्होंने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मधुबनी पेंटिंग भेंट करते हुए सम्मानित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने छात्रों को शिक्षा, नैतिक मूल्यों और लोकतंत्र की अहमियत समझाते हुए प्रेरणादायक बातें साझा कीं। उन्होंने डॉ. जगन्नाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक प्रबुद्ध और दूरदर्शी नेता थे, जिनका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अमिट है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article