मशहूर टीवी एंकर स्वेत्चा की रहस्यमयी मौ/त, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तेलुगु टेलीविजन जगत से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है जिसने पूरे मीडिया जगत को शोक में डुबो दिया है। मशहूर एंकर स्वेत्चा वोटरकर का शव हैदराबाद के जवाहरनगर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में पाया गया है। यह इलाका चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्वेत्चा का शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इसे लेकर अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

घटनास्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, स्वेत्चा पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थीं। वहीं, उनकी मौत से कुछ घंटे पहले एक भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की भी बात सामने आई है, जिसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्वेत्चा तेलुगु न्यूज चैनलों में एक जानी-मानी चेहरा थीं और समाज से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कई चर्चित कार्यक्रमों की एंकरिंग की थी। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव थीं और अक्सर जनता से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करती थीं।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article