भवानीपुर में बारातियों पर हमला, पांच घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त, लूटपाट…पुरानी रंजिश में हुई वारदात की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में बारातियों पर हमला कर दिया गया इस हमले में बाराती गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उस पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हमला अचानक और बड़ी संख्या में किया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गईबारात में शामिल अंगेश कुमार ने बताया कि वे भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव से बारात लेकर कटिहार जिले के मनिहारी जा रहे थे जैसे ही बारातियों की गाड़ी बीरबन्ना चौक के समीप पहुंची, अचानक लगभग 100 लोगों की भीड़ ने बाराती गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया हमलावरों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से बारातियों की गाड़ी पर हमला किया.

इस दौरान कई बारातियों के साथ मारपीट की गई और उनसे मोबाइल फोन व कीमती जेवरात भी लूट लिए गए हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस पहुंची मौके पर, स्थिति तनावपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया हालांकि, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है थोड़ी ही देर बाद एक-एक कर पांच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मधुरापुर बाजार में हुई मारपीट की घटना से मामला जुड़ा हुआ हो सकता है बताया जा रहा है कि उसी घटना के विरोध में बीरबन्ना गांव के रहने वाले मुन्ना मियां और छोटू चौरसिया के नेतृत्व में करीब सौ लोगों ने यह हमला किया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article