AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अजगैबीनाथ धाम पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बोले बाबा की नगरी को मिलेगा छह लेन सड़क, कांवरियों को मिलेगी हर सुविधा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लेने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शनिवार को अजगैबीनाथ धाम सुल्तानगंज पहुंचे इस दौरान स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला, अंगवस्त्र और बुके देकर भव्य स्वागत किया विधायक ने इस मौके पर शाहकुंड प्रखंड स्थित अतिथि गृह के जिर्णोद्धार की मांग को लेकर मंत्री को मांग पत्र सौंपा जिस पर मंत्री ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।इसके बाद मंत्री ने श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की और श्रावणी मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण भी किया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री नितिन नवीन ने कहा श्रद्धालु कांवरियों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का कार्य जल्द शुरू होगा अजगैबीनाथ धाम में मरिन ड्राइव की तर्ज पर छह लेन की भव्य सड़क बनेगी सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम किए जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि यह तो होना ही चाहिए मंत्री ने कहा कि बाबा की नगरी अजगैबीनाथ पर बाबा की कृपा बनी हुई है और सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि श्रावणी मेला श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुविधाजनक और स्मरणीय हो.