नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 555.57 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर:बिहार में शराबबंदी कानून के तहत करते हुए नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार, सेवन, निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना टीम ने पकड़ा गांव स्थित कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान उसके आवास और वहां खड़ी स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11PC-5320) से विभिन्न ब्रांड की कुल 555.57 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मामले में शराब माफिया कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह, साकिन पकड़ा, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है यह मामला नवगछिया थाना कांड संख्या 213/25, दिनांक 07.07.25, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है विदेशी शराब 555.57 लीटर स्कॉर्पियो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर BR11PC-5320 पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज़ी से जारी रहेगा और शराब माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article