तेलंगाना में बरसे अमित शाह, कहा अबकी बार 400 पार…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- चौथे चरण के चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव प्रचार में लगे हुए है।इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी है और यह विकास के लिए वोट और ‘जिहाद के लिए वोट’ के बीच मुकाबला है.  इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा की तेलंगाना के भोंगिर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘भारतीय गारंटी’ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘चीनी गारंटी’ के बीच है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम तेलंगाना को शरिया और कानून पर चलाना चाहते हैं.

अमित शाह ने कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम को तुष्टिकरण की तिकड़ी बताते हुए कहा कि ये पार्टियां रामनवमी जुलूस नहीं निकलने देतीं और सीएए का भी विरोध करती हैं. उन्होंने कहा, ‘ये लोग ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ (17 सितंबर) मनाने की अनुमति नहीं देते हैं. ये लोग सीएए का विरोध करते हैं. ये लोग तेलंगाना को शरिया और कुरान के आधार पर चलाना चाहते हैं.’

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे केवल ‘मोदी, मोदी…’ की गूंज सुनाई देती है. तेलंगाना ने ‘कमल’ को चुनने का फैसला किया है, और उसका प्यार और आशीर्वाद इस बार हमें 400 के पार ले जाएगा. तेलंगाना के लोगों ने 2019 में हमें 4 सीटों का आशीर्वाद दिया और इस बार, मुझे यकीन है कि हम तेलंगाना में 10+ सीटें जीतने जा रहे हैं. तेलंगाना का यह ‘डबल-डिजिट स्कोर’ निश्चित रूप से मोदी जी को 400 के पार पहुंचा देगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article