तेलुगू सिनेमा से दुखद खबर दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का 83 की उम्र में निधन

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- तेलुगू सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का 83 की उम्र में निधन हो गया. हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने निवास पर लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. दुखद बात ये है कि एक्टर ने 2 दिन पहले ही अपना 83वां जन्मदिन मनाया था और अब उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

उन्होंने 1978 में ‘प्रणाम खरीदु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीनिवास राव के मित्र एवं अभिनेता शिवाजी राजा ने बताया कि श्रीनिवास के छोटे भाई एवं अभिनेता कोटा शंकर के हैदराबाद पहुंचने पर परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार की तारीख तय करेंगे। ‘सत्रुवु, ‘अहा! ना पेलंता, ‘हेलो ब्रदर, ‘मनी, निर्देशक राम गोपाल वर्मा की ‘शिवा और ‘गयाम जैसी फिल्मों ने श्रीनिवास राव को अपार प्रसिद्धि दिलाई।

पद्मश्री से सम्मानित श्रीनिवास राव 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और कई अन्य नेताओं ने श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव और भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पीवीएन माधव ने श्रीनिवास राव के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, प्रमुख निर्माता डी सुरेश बाबू, अभिनेता मुरली मोहन और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article