आज कें राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों को होगा फायदा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- शुक्र वृषभ राशि। गुरु व चंद्रमा मिथुन राशि में। दोपहर में चंद्रमा का प्रवेश कर्क राशि में हो जाएगा। जहां पहले से सूर्य और बुध हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में थोड़ी सी परेशानी या बहुत अच्छा नहीं होगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- धन की चिंता सताएगी। गर्मजोशी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा बहुत लाभप्रद नहीं होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। अभी मनमुताबिक परिणाम नहीं आएगा। राजनीतिक स्थिति मध्यम रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। मध्यम भाग्य का निर्माण होगा। यात्रा अभी छोड़ दें, न करें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम है व व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। अपने स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार ठीक ठाक। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। भावुकता पर काबू रखें। मानसिक स्वास्थ्य गडबड़। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article