AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गयाजी में विष्णुपद दर्शन कर अभिभूत हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं- महिलाओं तक पहुंचना आयोग की प्राथमिकता!

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

NEWS PR डेस्क:– गयाजी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने रविवार को गयाजी की पावन धरती पर स्थित विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि गयाजी आना और विष्णुपद का दर्शन करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यहां आकर असीम शांति और आध्यात्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई है।

खास बात यह रही कि उनके साथ देश के विभिन्न राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्ष, सदस्य और मेंबर सेक्रेटरी भी मौजूद रहे। उन्होंने इसे पूरे देश के महिला आयोगों का सामूहिक प्रतिनिधित्व बताया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता जीवन का अभिन्न हिस्सा है और धर्म व अध्यात्म का साथ चलना स्वाभाविक है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग अब जरूरतमंद महिलाओं तक खुद पहुंच रहा है। इसी दिशा में सभी राज्य महिला आयोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे भी जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर सकें।

महिलाओं की भावनाओं को आहत करने वाले सिंदूर संबंधी बयान पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए

राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उचित जांच और कार्रवाई की सिफारिश की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं, महिला आरक्षण पर उन्होंने उम्मीद जताई कि विशेष सत्र में परिसीमन बिल और उससे जुड़े प्रावधानों को पारित कर महिला आरक्षण को जल्द जमीनी स्तर पर लागू करने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि गार्गी, मैत्रेयी, रानी लक्ष्मीबाई और सावित्रीबाई फुले जैसी महान महिलाओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज की महिलाएं भी नेतृत्व कर रही हैं।