गौ सेवा और भक्ति की मिसाल बनी कुसुम साहू, झुमरीतिलैया से 400 KM पैदल चलकर पहुंची अजगैबीनाथ, अब बाबा धाम के लिए रवाना

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सावन की आस्था और गौ सेवा का अद्भुत संगम इस बार देखने को मिल रहा है सुल्तानगंज में झारखंड के कोडरमा ज़िले के झुमरीतिलैया की रहने वाली कुसुम साहू ने 21 लीटर जल लेकर लगभग 400 किलोमीटर की पदयात्रा कर अजगैबीनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया यात्रा की खास बात यह रही कि कुसुम के साथ थी बाल गोपाल की पीतल की मूर्ति, जो हर क़दम पर भक्ति की शक्ति और आस्था का प्रतीक बनी रही.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अब कुसुम की यात्रा यहीं नहीं थमती जलाभिषेक के बाद वह फिर से उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम और फिर बासुकीनाथ धाम तक की करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी पदयात्रा के लिए रवाना हो गई हैं इस पूरी यात्रा के दौरान कुसुम लगातार गौ सेवा का संदेश दे रही हैं उनका कहना है कि बाबा से वे यही प्रार्थना करेंगी कि देश का हर सनातनी गौ सेवा को अपनाए और कोई भी गोधन सड़कों पर बेसहारा न दिखे इस अभियान में उनके पिता भी साथ चल रहे हैं और कोडरमा से कई गौ-सेवक पदयात्रा में शामिल होकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article