चाँदनी रात हवाई अड्डे का मैदान और इश्क़ की उड़ान,भागलपुर एयरपोर्ट पर युवती दो युवकों संग रंगे हाथों पकड़ी गई

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर न मोहब्बत पे रोक है न मुलाक़ातों पे पाबंदी लेकिन अगर देर रात हवाई अड्डे का मैदान डेट पॉइंट बन जाए तो सवाल उठते हैं जी हाँ भागलपुर से एक अजीबो-ग़रीब लेकिन चौंकाने वाली घटना सामने आई है.

जहां एक युवती दो युवकों के साथ इश्क़ की उड़ान भरती दिखी वो भी रात के अंधेरे में हवाई अड्डे के सुनसान इलाके में डायल 112 की टीम ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ा बैग से किताबें तो निकलीं ही एक चाकू भी बरामद हुआ। अब इसे रोमांस कहें या लापरवाही फैसला आप कीजिए डायल 112 की पुलिस टीम गश्ती पर निकली थी तभी भागलपुर एयरपोर्ट के मैदान में कुछ हलचल दिखी पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक युवती दो युवकों के साथ बैठी है माहौल पूरी तरह निजी और संदिग्ध था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस की पूछताछ में युवती ने खुद को बिहपुर की रहने वाली बताया और कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ घूमने आई थी पुलिस को युवती के बैग से किताबें और एक घरेलू चाकू मिला युवती ने बताई कि सर हम तो बस ऐसे ही घूमने आए थे चाकू घर के लिए ही है कोई गलत काम नहीं किया पुलिस ने जब युवती के पिता से फोन पर बात कराई तो उन्होंने बेटी की बातों पर भरोसा जताया। ऐसे में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज की गई और तीनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article