सौंपे गए ज्ञापन की माँगें पूरी न होने पर स्वच्छता कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की जिला व प्रखंड इकाई नाथनगर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि उनकी न्यायोचित माँगों की पूर्ति नहीं होने पर संघ के सभी सदस्य पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना पर बैठेंगे संघ ने स्पष्ट किया कि एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें कई महत्वपूर्ण माँगों को रखा गया था लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


संघ द्वारा रखी गई प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंशकालिक से हटाकर पूर्णकालिक किया जाए
ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार संविदा लागू किया जाए पंचायती राज विभाग के तहत ₹20,000 मासिक मानदेय लागू किया जाए सेवाकाल की आयुसीमा 60 वर्ष की जाए सभी बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए.


स्वच्छता कर्मियों का न्यूनतम मानदेय ₹10,000 मासिक किया जाए कार्यकाल में आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजन को उसी पद पर नियुक्ति व समस्त लाभ दिया जाए ईपीएफ (EPF) लागू करने के साथ ही अतिरिक्त कार्य पर अतिरिक्त मानदेय दिया जाए तथा विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों में प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाई जाए संघ के नेताओं का कहना है कि यदि सरकार उनकी माँगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।ज्ञापन पर संघ के पदाधिकारियों नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, रूपेश कुमार, मीना कुमारी, विहारी कुमार, सावित्री कुमारी, जगमोहन और मगन कुमार के मौजूद थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article