राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना—केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तीखा हमला बोला है।

गिरिराज सिंह का आरोप
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद जानबूझकर रेवंथ रेड्डी और एमके स्टालिन जैसे नेताओं को बिहार बुला रहे हैं, जिन्होंने कभी बिहारियों के डीएनए और हिंदू समाज का अपमान किया था। उन्होंने सवाल उठाया—“क्या इन नेताओं को बुलाकर बिहार के लोगों को चिढ़ाने और चुनौती देने की कोशिश की जा रही है?”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को बिहार की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी, वरना चुनाव में उन्हें इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गृह युद्ध की साजिश का आरोप
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के पीछे असली मकसद बिहार का माहौल बिगाड़ना है। आरोप लगाया गया कि इस योजना के जरिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को आगे करके राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने साफ किया कि आने वाली सरकार बनने पर 1971 के बाद जितने भी अवैध घुसपैठिए देश में रह रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर बाहर किया जाएगा।

ममता बनर्जी पर भी निशाना
गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बंगाल घुसपैठियों के लिए “गेटवे” बन चुका है, जहां नकली आधार कार्ड बनवाकर बांग्लादेशी घुसपैठिए बिहार और देश के अन्य हिस्सों में फैल रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article