बिहार में बनेगी लिथियम-आयन बैटरी, हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन आवंटित,हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गोपालगंज, 03 जून। बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी पहल करते हुए गोपालगंज जिले के हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में लिथियम-आयन बैटरी निर्माण इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई उद्योग नीति के तहत प्रस्तावित इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

इस परियोजना के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) और जिला उद्योग विभाग ने हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में श्री शिरडी साईंनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को पांच एकड़ भूमि आवंटित की है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार और कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे की उपस्थिति में पूरी की गई।

कंपनी की योजना के अनुसार इस अत्याधुनिक इकाई का विकास चार चरणों में किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद यहां प्रतिदिन 5,000 से अधिक लिथियम-आयन बैटरियों का उत्पादन किया जा सकेगा। आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरियां समय पर मिलने पर इस वर्ष अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे ने बताया कि पहले चरण का निर्माण 12 से 15 महीनों में पूरा करने की योजना है। इसके बाद वर्ष 2027 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज से उनका पुराना जुड़ाव रहा है, इसलिए जिले में उद्योग स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था।

प्रस्तावित संयंत्र में मोबाइल फोन, इनवर्टर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली (एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उपयोग होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों का निर्माण किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए इस परियोजना को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार ने कहा कि उद्योग विभाग परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव सहयोग दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि फैक्ट्री शुरू होने के बाद जिले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रू

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article