हस्ताक्षर अभियान से बढ़ा सियासी घमासान,भाजपा बोली– राहुल मांगे माफी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरभंगा के बिठौली में राहुल गांधी की माता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।
इस बयान को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और पार्टी नेताओं ने मोर्चा खोलते हुए राहुल गांधी के खिलाफ विरोध तेज़ कर दिया है।

सड़क से लेकर विभिन्न परिसरों तक विरोध-प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि राहुल गांधी को न केवल सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए, बल्कि विपक्ष के नेता पद से भी तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए।

इसी क्रम में पटना के मोर्या लोक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उपस्थित लोगों का कहना था—
“माँ का अपमान, देश का अपमान है, इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा नेताओं ने दोहराया कि जब तक राहुल गांधी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते, माफी नहीं मांगते और विपक्ष के नेता पद से इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन और तेज़ होता जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article